Wednesday , 11 November 2026
Home देश-दुनिया अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों की भारी जीत के मायने
देश-दुनिया

अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों की भारी जीत के मायने

अनिल तिवारी 

 

मजबूत लोकतंत्र में विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत और खूबसूरती होती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अलग-अलग धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों, जातियों और विचारधाराओं के लोगों का सह-अस्तित्व ही लोकतंत्र को वास्तविक रूप से जीवंत और मजबूत बनाता है जो मोटे तौर पर समावेशी प्रतिनिधित्व, सहिष्णुता और संवाद, अधिकारों की सुरक्षा तथा स्थिरता और संतुलन के पाए पर टिका होता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका अगर पुराना लोकतंत्र है तो भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला लोकतांत्रिक देश है।
पुराने समय से ही भारत दुनिया की विभिन्न सभ्यताओं, विचारों का दिल खोलकर स्वागत करने वाले एक सहिष्णु देश के रूप में जाना जाता रहा है।
भारत की ही तरह अमेरिकी लोकतंत्र के गुलदस्ते में विविधता की महक रही है।जाति, धर्म, भाषा, संस्कृति के बजाय अमेरिका ने हमेशा प्रतिभा को प्रमुखता दी। यही कारण है कि दुनिया के प्रतिभावान लोगों ने अपने सपनों को पूरा करते हुए अमेरिका को अव्वल बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।
वर्तमान राष्ट्रपति की राजनीति ने पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका की इस विरासत को निशाना बनाया तथा विविधता को एक खतरे के रूप में चिन्हित किया।
वहां की एक बड़ी आबादी वर्तमान सरकार की नीतियों से असंतुष्ट होते हुए विभिन्न मौकों पर अपनी असहमति प्रकट करती रही। अभी-अभी हुए मध्यावधि चुनाव के परिणाम से इस पर मुहर लगी है। चुनाव में बड़ी संख्या में भारतवंशी, अश्वेत, लैटिन और मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत प्रथम दृश्य लोकतांत्रिक भावना की जीत है। टेक्सास में लैटिन मूल की जीना हिनोजस, जॉर्जिया से अश्वेत कीशा लांस और मिशीगन से अब्दुल अल सईद को वहां के लोगों ने सीनेट में पहुंचाया है। इस रेस में भारतवंशियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रवासी उम्मीदवारों को उनके धर्म और मूल की वजह से निशाना बनाया गया था लेकिन लोकतंत्र प्रेमियों ने उसे चारों खाने चित्त कर दिया।
दरअसल वर्तमान राष्ट्रपति अमेरिका के लोकतांत्रिक समाज को समझने में चूक गए, बिना किसी ठोस अध्ययन के उन्होंने बेरोजगारी स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव अपराध समेत तमाम मुद्दों के लिए अप्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया। यह और कुछ नहीं बोल की जवाबदेही से बचने और असली समस्या से मुंह फेरने की कोशिश थी। इस कोशिश में उन्होंने एक प्रतिभावान समाज को संदेश के कटघरे में खड़ा किया जिसे वहां के लोगों ने सिरे से नकार दिया है।
अमेरिका का इतिहास खास कर भारतीय अब प्रवासियों के बिना अधूरा है। अमेरिका को बनाने में भारतीय मूल के लोगों का खून पसीना लगा है। भारतीय मूल के लोगों ने तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर राजनीति तक में योगदान दिया। अप्रवासियों की मौजूदगी पर हमेशा सवाल खड़ा करना उन पर भारी पड़ा। सामने वाले को झुकाने के लिए टैक्स का भारी भरकम बोझ लाद कर दुनिया भर में ट्रेड वॉर को बढ़ावा देना, उनके लिए महंगा सौदा साबित हुआ। पिछले दो वर्षों से महंगाई और टूटते बाजार से त्रस्त अमेरिकी जनता ने मध्यवधि चुनाव के जरिए यह बता दिया की बेनतीजा युद्धों की लागत उन्हें कतई मंजूर नहीं है।
कुल मिलाकर अमेरिका अपने पुराने लोकतंत्र की ओर लौट आया है। यह वर्तमान शासन सत्ता के लिए सबक भी है और चेतावनी भी। भारत में भी इन दिनों लोकतंत्र चर्चा में है। विडंबना पूर्ण है कि पक्ष और विपक्ष दोनों ही लोकतंत्र को अराजक हाथों से बचाने के लिए सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में भी महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। पक्ष 2047 के विकसित भारत का सपना बांट रहा है तो विपक्ष रोजमर्रा के मुद्दे को गरमाए हुए हैं। लोकतांत्रिक देशों को दुनिया के पुराने लोकतंत्र से निकले संदेशों को डिकोड करने की जरूरत है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देश-दुनिया

है दोनों तरफ आग, बराबर लगी हुई

अनिल तिवारी   संघ परिवार की ओर से मिले फीडबैक के बाद...

देश-दुनिया

मॉडल श्रद्धा तलाशती थी हुक्का बार और कैफे में मोटा मुर्गा

अनिल तिवारी   लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले...

देश-दुनिया

पैर रखने के लिए जमीन तो चाहिए ही!

अनिल तिवारी   भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी समिति को...

देश-दुनिया

हार-जीत के बाद अब गिले- शिकवे

चार राज्यों के विधान परिषद चुनाव अनिल तिवारी   विधान परिषद चुनाव...