चलो चलते हैं मथुरा में, किशन का रास देखेंगे।
किशन की बांसुरी का, जागता अहसास देखेंगे।।
कभी बांके बिहारी को, कभी राधा को देखेंगे।
कभी मीरा की आंखों में मिलन की आस देखेंगे।।
कन्हैया लाल की भक्ति के, रस में डूब जाएंगे।
सुबह से शाम तक, श्यामल की हम अरदास देखेंगे।।
दुखों के बोझ ने जिनके, कदम आने से रोके हैं।
सलोने साँवरे को वह, हृदय के पास देखेंगे।।
हम भारत देश की माटी को, चूमेंगे-सराहेंगे।
मुनव्वर सा मनोहर का कहीं जो दास देखेंगे।।
तहसीन मुनव्वर
09810407724
Leave a comment